लड़कियों को भविष्य के प्रति किया जागरूक
संवाद सूत्र, तेलका : राजकीय प्राथमिक पाठशाला अनोगा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्र
संवाद सूत्र, तेलका : राजकीय प्राथमिक पाठशाला अनोगा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डंडी की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रितिका ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डॉ. रितिका ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार भी किया। वहीं, शिक्षा ग्रहण कर रही लड़कियों को उनके भविष्य के प्रति भी जागरूक किया गया। डॉ. रितिका ने विद्यार्थियों को मेहनत करके अपना व अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने कविताओं व अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। पांचवीं कक्षा के छात्र नितिन राणा ने स्वरचित कविता 'कुड़ियां' प्रस्तुत की। डॉ. रितिका ने स्कूल में चल रही वर्तमान शैक्षणिक गतिविधियों की प्रशंसा की व अपनी तरफ से 1001 रुपये की राशि भेंट की।
स्कूल प्रभारी कंचन ¨सह ने लड़का-लड़की एक समान के नारे को दोहराते हुए उन्हें मेहनत कर आगे बढ़ने की बात कही। अध्यापक युद्धवीर टंडन ने बताया कि यह कार्यक्रम लड़कियों व लड़कों में समानता की भावना व स्वस्थ प्रतियोगिता को विकसित करने में सहायक होगा। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डंडी की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रितिका का आभार जताया।