महिलाओं को आर्थिकी सुदृढ़ बनाने के गुर सिखाए
लोथल पंचायत में शनिवार को सामाजिक अंकेक्षण को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, धरवाला : लोथल पंचायत में शनिवार को सामाजिक अंकेक्षण को लेकर ग्राम सभा की बैठक हुई। इसमें एनआरएलएम संस्था बसंतपुर ब्लॉक शिमला से पहुंचीं पीआरपी सीता व ¨बद्रा ने लोथल पंचायत में महिलाओं को एसएचजी के द्वारा आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं एसएचजी योजना से जुड़कर सब्जी उत्पादन, सिलाई, बुनाई-कढ़ाई इत्यादि द्वारा अपनी अजीबिका कमा सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों के साथ मिलकर देश के विकास में अहम भूमिका अदा कर रही हैं। दूसरी ओर कई ऐसी महिलाएं भी हैं, जो महज घर के कामकाज तक ही सीमित हैं। इन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एनआरएलएम द्वारा कार्य किया जा रहा है, ताकि महिलाएं आर्थिकी को सुदृढ़ कर परिवार के पालन-पोषण में अहम भूमिका निभा सकें। महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के गुर सिखाए जाएंगे।