छोटे पर्दे पर चमकने लगा बनीखेत का सितारा अनिश
बनीखेत के मध्यम वर्गीय परिवार के बेटे अनिश ने मुंबई में पहचान बनाई
संवाद सहयोगी, डलहौजी : बनीखेत के मध्यम वर्गीय परिवार के बेटे अनिश ने मुंबई में पहचान बनाई है। अनिश ने दिल्ली में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की व बैरी जॉन एक्टिंग स्कूल में अभिनय सीखा। 2016 में मुंबई में म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री के नाम पर कई बार ठगा गया। कड़ी मेहनत के बाद उसने जाहिर खान व युवराज ¨सह के साथ एक एड की। इसके बाद उसे क्राइम पेट्रोल में कोरियोग्राफर का रोल करने का मौका मिला। अब आठ माह से अनिश कलर टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल सावित्री कॉलेज एवं अस्पताल में काम कर रहा है। अन्य कई सीरियल में भी उन्हें काम करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सीरियल में उसके काम को न केवल भारत के लोगों ने सराहा बल्कि इंडोनेशिया व बांग्लादेश में भी उसके फैन हैं। उसने हाल ही में बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर अमिका शेल के साथ 'ख्वाब' नामक गीत के वीडियो में काम किया जो 24 मार्च को रिलीज हुआ। अनिश का सपना अभिनय की दुनिया में उच्च मुकाम हासिल करना है। अनिश ने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता को दिया है। अनिश के पिता प्रीतम चंद पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। माता शांति देवी गृहणी हैं।