एडवोकेट सुभाष शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष
एडवोकेट सुभाष शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : एडवोकेट सुभाष शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व मुख्य प्रवक्ता पीसीसी कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मंत्री व उपाध्यक्ष पीसीसी हर्ष महाजन, महासचिव एआइसीसी आशा कुमारी, पूर्व वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, अध्यक्ष डीसीसी नीरज नैयर, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, कांग्रेस के सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, कांग्रेस से जुड़े सभी लोगों, शुभचितकों व दोस्तों का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय, प्रदेश व जिला नेतृत्व को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि जिस मकसद को लेकर उन्हें इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त किया गया है, उस जिम्मेदारी को वह पूरी मेहनत, लगन व ईमानदारी से निभाएंगे।