Move to Jagran APP

ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के लिए युवा पीढ़ी आगे आए

वश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को नॉट ऑन मैप संस्था और पर्यटन विभाग चंबा के संयुक्त तत्वावधान में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 04:40 AM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 04:40 AM (IST)
ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के लिए युवा पीढ़ी आगे आए
ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के लिए युवा पीढ़ी आगे आए

संवाद सहयोगी, चंबा : विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को नॉट ऑन मैप संस्था और पर्यटन विभाग चंबा के संयुक्त तत्वावधान में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

loksabha election banner

भूरी सिंह संग्रहालय से आरंभ हुई हेरिटेज वॉक बाबा श्रीचंद मंदिर, गांधी गेट, मिलेनियम गेट, चंपावती मंदिर और चर्च से होती हुई संग्रहालय पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार और नॉट ऑन मैप संस्था के संयोजक मनुज शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों और स्थानीय लोगों को चंबा के इतिहास के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें सभी मंदिरों के इतिहास से भी अवगत करवाया गया।

अंत में भूरी सिंह संग्रहालय में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित चंबा शहर के बुद्धिजीवियों ने अपने विचार साझा किए और धरोहरों के संरक्षण को लेकर उचित कदम उठाने का आग्रह भी किया।

अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि चंबा शहर एक ऐसा ऐतिहासिक शहर है, जहां हर गली और मोहल्ले में ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं। शहर के इतिहास को जीवित रखने और ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के लिए आज की युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए। होटल एवं होम स्टे संचालकों को भी पर्यटकों को हेरिटेज वॉक पर ले जाकर उन्हें चंबा के इतिहास से रूबरू करवाना चाहिए।

कहा चंबा शहर में मौजूद रियासत काल के मंदिर देशभर में प्रसिद्ध हैं और लोग दूर-दूर से यहां शीश नवाने पहुंचते हैं। यहां पहुंचने वाले हर व्यक्ति को चंबा के इतिहास से अवगत करवाया जाना चाहिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने चलो चंबा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जिला चंबा की प्राकृतिक सुंदरता सहज ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके साथ ही यहां की संस्कृति भी काफी स्मृद्ध है। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को जहां प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं, वहीं चंबा जिला के स्वर्णिम इतिहास के बारे में भी जानने को मिलता है।

इस मौके पर जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, पदमश्री विजय शर्मा, पंकज चौफला, राजेश चाढ़क, कविता बिजलवान, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, प्रेरणा संस्था के सदस्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.