प्रौथा में पानी लाने गई महिला गिरी, सिर व पीठ में चोट
ग्राम पंचायत प्रौथा में ढांक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। महिला की हालत स्थिर है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 03:45 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 03:45 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : ग्राम पंचायत प्रौथा में ढांक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सुमित्रा पत्नी लेचा राज निवासी तलेई रोजाना की तरह घर से पानी लाने गई थी। वह पानी लेकर लौट रही थी कि पैर फिसलने से ढांक से नीचे जा गिरी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया है। महिला की हालत स्थिर है। महिला को सिर व पीठ में गंभीर चोट आई है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें