भलेई में बाइक स्किड होने से महिला घायल, बाजू में चोट
चंबा-सलूणी मार्ग पर भलेई के पास वीरवार को बाइक स्किड होने से एक महिला घायल हो गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 07:33 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 07:33 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : चंबा-सलूणी मार्ग पर भलेई के पास वीरवार को बाइक स्किड होने से एक महिला गंभीर घायल हो गई। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को दाखिल कर लिया है। सुमन कुमारी पत्नी अशोक निवासी मरेण डाकघर बग्गी तहसील सलूणी वीरवार सुबह अशोक के साथ बाइक पर सलूणी की तरफ जा रही थी। इस दौरान जब वे दोनों भलेई के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुंचाया, जहां से महिला को रेफर कर दिया गया। महिला के बाजू में गंभीर चोट आई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें