Move to Jagran APP

वर्षा ने रोकी वाहनों की रफ्तार, भूस्खलन से 48 सड़कें बंद

जिला चंबा के भटियात व डलहौजी सहित कई अन्य क्षेत्रों में हुई वर्षा से 48 सड़कें बंद रहीं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Aug 2022 11:45 PM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2022 11:45 PM (IST)
वर्षा ने रोकी वाहनों की रफ्तार, भूस्खलन से 48 सड़कें बंद
वर्षा ने रोकी वाहनों की रफ्तार, भूस्खलन से 48 सड़कें बंद

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला चंबा के भटियात व डलहौजी सहित कई अन्य क्षेत्रों में हुई भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वर्षा ने वाहनों की रफ्तार रोक दी है। वर्षा के कारण कई जगह भूस्खलन होने से शनिवार को चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब एक घंटा बंद रहा। हालांकि शनिवार दोपहर तक इस मार्ग को खोल दिया गया। भूस्खलन से जिले में 48 सड़कें बंद हैं। कई जगह बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।

loksabha election banner

वर्षा के कारण चंबा जिले में विद्युत बोर्ड के 290 ट्रांसफार्मर और जलशक्ति विभाग की लगभग 75 योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इससे कई घरों में अंधेरा छाने के साथ पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके अलावा भूस्खलन से 100 मार्ग बंद हुए। इनमें से 52 मार्गो को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। मणिमहेश यात्रियों के 300 वाहन फंसे

लाहड़ू से वाया सिहुंता द्रमण संपर्क मार्ग के बाधित होने के कारण पातका व अन्य स्थानों पर करीब 300 बसों व छोटे-बड़े वाहनों में मणिमहेश यात्री फंसे हैं। प्रशासन की ओर से यात्रियों को हर संभव मदद मुहैया करवाई जा रही है। उन्हें किसी तरह का जोखिम न लेने की हिदायत दी गई है।

कुछ समय बंद होने के बाद भरमौर चंबा बनीखेत राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। पंजपूला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा धंस गया है। अब पिछले भाग से ही गाड़ियां जा रही हैं। वाहन चालक वहां पर सुरक्षित मार्ग से गाड़ी ले जाएं।

-संजीव महाजन, अधिशाषी अभियंता, एनएच, चंबा चंबा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही वर्षा से हर ओर खतरा है। नदी, नालों व खड्डों में जलस्तर बढ़ गया है। भूस्खलन, पहाड़ी दरकने व पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। इसलिए लोग नदी नालों के पास न जाएं। किसी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन के टोल फ्री नंबर 1077 व 9816698166 पर फोन कर सकते हैं।

-डीसी राणा, उपायुक्त, चंबा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.