Move to Jagran APP

विपक्ष की हरकत से शर्मसार हुई देशभूमि : भाजपा

शिमला में विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल से दु‌र्व्यवहार की भाजपा नेताओं ने निंदा की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 07:46 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 07:46 PM (IST)
विपक्ष की हरकत से शर्मसार हुई देशभूमि : भाजपा
विपक्ष की हरकत से शर्मसार हुई देशभूमि : भाजपा

जागरण टीम, चंबा/डलहौजी : शिमला में विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से बदसुलूकी व हंगामा किए जाने पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं की निंदा की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्ष की हरकत ने देशभूमि हिमाचल को शर्मसार किया है।

loksabha election banner

भटियात विधानसभा हलके के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल, भाजपा जिला चंबा के कार्यकारी अध्यक्ष डीएस ठाकुर, प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य मनोज चड्ढा, भाजपा के प्रदेश सचिव विनोद महाजन व बलवंत सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक रेणु चड्ढा, पर्यटन विकास निगम के पूर्व निदेशक आशीष चड्ढा, भाजपा मंडल डलहौजी के अध्यक्ष विजय ठाकुर, भाजपा मंडल भटियात के अध्यक्ष दिव्यचक्षु और भाजपा महिला मोर्चा मंडल डलहौजी की अध्यक्ष सत्यमेन जयते ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस नेता बौखला कर ओछी हरकतों पर उतर आए हैं। इस घटना को जिस प्रकार अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि यह कांग्रेस नेताओं का पूर्व नियोजित कृत्य था। इस कृत्य को भाजपा व जनता सहन नहीं करेगी। नेता प्रतिपक्ष सहित कांग्रेस के पांच विधायकों का निलंबन सही है।

वहीं, भाजपा जिला प्रवक्ता विनायक रैना ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा मर्यादा भूलकर इस तरह का व्यवहार करना दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपना वजूद खो चुकी है। राज्यपाल, उनके सुरक्षा कर्मियों के साथ दु‌र्व्यवहार और मुख्यमंत्री से आपत्तिजनक व्यवहार शर्मनाक है। हिमाचल की जनता कांग्रेस पार्टी से वाकिफ है और इसीलिए उसे सत्ता से बाहर किया गया। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के पद की भी गरिमा नहीं देखी। कांग्रेस के नेता जिस तरह से सदन के बाहर पहलवानी करते नजर आए, उससे स्पष्ट है कि सत्ता के लालच में वे सब कुछ भूल चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता हिमाचल में हाल ही में हुए पंचायत व निकाय चुनाव में मिली हार के कारण बौखलाहट में है। ऐसे में इस तरह के कार्यों को अंजाम देकर हिमाचल में कांग्रेस नेता अपना वजूद तलाशने का प्रयास कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.