अग्निकांड प्रभावित परिवार को दी आर्थिक मदद
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज शुक्रवार को पुखरी क्षेत्र में हुए अग्निकांड प
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 05:46 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 05:46 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पुखरी : विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज शुक्रवार को पुखरी क्षेत्र में हुए अग्निकांड प्रभावित परिवार से मिले। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवार को 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। उन्होंने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द प्रभावित परिवार के मकान का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बहादुर बच्चे की तारीफ की जिसने जान पर खेलकर छोटी दो बहनों की जान बचाई थी। उन्होंने बीडीसी सदस्य भाषी कुमार को भी प्रभावित परिवार की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें