सेब का सिरका बनाने के लिए प्रेरित किया
संवाद सहयोगी सलूणी उपमंडल मुख्यालय में वीरवार को स्वयं सहायता समूहों की बैठक का आयोजन
संवाद सहयोगी, सलूणी : उपमंडल मुख्यालय में वीरवार को स्वयं सहायता समूहों की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम किरण भड़ाना ने की। इन्हें सेब का सिरका बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने यूट्यूब पर सेब का सिरका बनाने की विधि महिलाओं को दिखाई।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए इस तरह के तरीके काफी कारगर सिद्ध हो सकते हैं। महिलाओं ने भी इसमें काफी रुचि दिखाई। एसडीएम ने कहा कि सलूणी क्षेत्र में सेब की पैदावार होती है। ऐसे में इस कार्य को महिलाएं बहुत अच्छी तरह से कर सकती हैं। इसके उपरांत उपमंडल प्रशासन सलूणी ने सलूणी में लाइब्रेरी खोलने की पहल की है। एसडीएम ने लाइब्रेरी के लिए अपनी पुस्तकें दान कर शुरुआत की है। वहीं, प्राथमिक शिक्षा स्कूल सगोड़ी (संघणी) कार्यरत अध्यापिका मंजू शर्मा ने भी उपमंडल प्रशासन के द्वारा सलूणी में खोली जाने वाली लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें दान कर योगदान दिया।
एसडीएम ने लोगों का आह्वान किया कि सभी लोग भी पुस्तकें दान कर इस कार्य में बहुमूल्य योगदान दें, ताकि छात्र-छात्राओं को इनका लाभ मिल सके तथा वे जिदगी में बेहतर मुकाम तक पहुंच सकें।