बनीखेत में दो व डलहौजी में डेढ़ क्विंटल लड्डू बांटे
अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होने पर डलहौजी में खुशियां मनाई गई।
संवाद सहयोगी, डलहौजी : अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होने पर डलहौजी में खुशियां मनाई गई। लोगों ने विभिन्न माध्यमों से ऑनलाइन भूमि पूजन का प्रसारण देखा। भजापा, विहिप व संघ के कार्यकर्ताओं ने उपमंडल के विभिन्न बाजारों में मिठाई बांटकर इन ऐतिहासिक पलों की खुशी मनाई।
विश्व हिंदू परिषद के जिला चंबा के अध्यक्ष तरसेन शर्मा की अगुआई में अमरजीत अरोड़ा व अन्य कार्यकर्ताओं ने बनीखेत बाजार को भगवा झंडों से सजाया। वहीं स्थानीय बस स्टॉप पर लोगों नें 50 किलो लड्डू बांटे। भाजपा कार्यकर्ताओं बलवंत सिंह, बृजेंद्र शर्मा, भारत सेखड़ी, अरुण राणा, राघव शर्मा, ध्रुपद पठानिया, दीपक शर्मा, मुनीष खन्ना, हरिश महाजन, रवि महाजन, कस्तूरी लाल अरोड़ा, कुलदीप कुमार, हितेश महाजन, अबू, अभिनव ठाकुर, प्रदुमन पाल, मनजीत, कुलवंत सिंह, संजीव ठाकुर, गौरव खन्ना, चेतन खन्ना, राजीव महाजन ने जय श्रीराम के उद्घोष लगाते हुए डेढ़ क्विंटल लड्डू बांटकर लोगों का मुंह मीठा करवाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतवासियों का सपना साकार हुआ है।
बनीखेत निवासी ज्योति शर्मा जोकि गोपाल बेकरी की मालिक हैं, ने जय श्रीराम नाम उल्लेखित कर केक बनाया जिसे लोगों में बांटा गया। उधर सुदली गांव के युवाओं ने मंदिर के भूमि पूजन की खुशी में हलवा बनाकर घर-घर जाकर लोगों का मुंह मीठा करवाया। शाम के समय उपमंडल के लोगों ने अपने घरों में घी के दीपक जलाए।
विश्व हिदू परिषद द्वारा डलहौजी के रघुनाथ मंदिर व लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित बनीखेत के नाग देवता मंदिर, गोली, देवीदेहरा व बाथरी के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। वहीं बनीखेत के नाग देवता मंदिर परिसर में बुधवार शाम को भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
डलहौजी में नगर परिषद के मनोनित पार्षद संजीव पठानिया व अमन महिद्रू सहित साहिल पम्मा, राम सिह (बबलू), केवल कृष्ण, विक्रम सिंह, तिलक राज, रजत महाजन, जगदीश शर्मा, नितिन, शुभम व विक्की आदि ने शहरवासियों में डेढ़ क्विंटल लड्डू बांटकर भूम पूजन की खुशियां साझा कीं। उपमंडल के अन्य क्षेत्रों में भी श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होने की खुशियां मनाई गई।