Move to Jagran APP

चंबा रिडिस्कवर संस्था ने साल नदी में प्रवाहित की मिजर

चंबा रिडिस्कवर संस्था ने साल नदी में मिजर प्रवाहित कर भगवान से सुख-शांति की कामना की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 07:27 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:18 AM (IST)
चंबा रिडिस्कवर संस्था ने साल नदी में प्रवाहित की मिजर
चंबा रिडिस्कवर संस्था ने साल नदी में प्रवाहित की मिजर

संवाद सहयोगी, चंबा : चंबा रिडिस्कवर संस्था ने साल नदी में मिजर प्रवाहित कर भगवान से सुख-शांति की कामना की। इससे पूर्व संस्था द्वारा पारंपरिक खेलों नौ गिटड़ा, ब्राग गिट्टी, चानण चप्पा, गिल्ली डंडा, डोडे की गुत्थी का भी आयोजन किया गया। इन खेलों का पदाधिकारियों व सदस्यों ने खूब लुत्फ उठाया। इसके अलावा संस्था द्वारा पारंपरिक पकवान भी बनाए गए। इनमें खमोद, दाड़ू वाला मीट, गुच्छी का मदरा, मक्की के लड्डू, झिझन चावल, चाशनीदार आदि पकवान शामिल रहे।

loksabha election banner

इस अवसर पर पद्मश्री विजय शर्मा, पंकज चौफला, डॉ. विद्यासागर, पवन, यशपाल पांडे, मनुज शर्मा, गुरमीत नागपाल, अरविद कार्टूनिस्ट, हितेश पठानिया, मनीष जम्वाल, देवेन्द्र सिंह, लछिया राम, बलराम, प्रखर, तुषार, मगनदीप, सारंग, तनु, विजय, विकास मौजूद रहे। इन सदस्यों ने कहा कि संस्था द्वारा पारंपरिक गतिविधियों का काफी समय से आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी को इनका ज्ञान हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.