साच के लिए रविवार को भी चलाई जाए निगम की बस
संवाद सूत्र साच चंबा-साच मार्ग पर लोगों ने रविवार को भी हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी)
संवाद सूत्र, साच : चंबा-साच मार्ग पर लोगों ने रविवार को भी हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस चलाने की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि रविवार को कोई भी बस साच मार्ग पर नहीं चलती। इस कारण जिला मुख्यालय में आने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। यात्रियों को पैदल या किसी के निजी वाहन से जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है।
पंचायत साच प्रधान बबिता कुमारी, पूर्व प्रधान पवन कुमार, हितेश कुमार, चमन कुमार, रीनू, किरन, सपना, ममता, दिनेश, सन्नी, रोहित, विकू, नरेंद्र और अनिल ने बताया साच के लिए रविवार को बस सेवा न होने से लोगों को पैदल ही मुख्यालय तक पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पंचायत में अधिकतर किसान हैं। रोजाना मेहनत मजदूरी के लिए जिला मुख्यालय का रुख करते हैं। किसान दूध, सब्जियां बेचने के लिए जिला मुख्यालय आते हैं।