साई संस्था ने चंबा में जरूरतमंदों को बांटे मास्क
फोटो सहित संवाद सहयोगी चंबा कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों को किसी प्रकार की
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 04:37 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 04:37 PM (IST)
फोटो सहित
संवाद सहयोगी, चंबा : कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सत्य साई समिति द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। संस्था की टीम ने शुक्रवार को चंबा शहर में जरूरतमंद लोगों को मास्क बांटे।
संस्था के जिला युवा समन्वयक नवनीत पुरी ने कहा कि हर जरूरतमंद की सहायता संस्था की प्राथमिकता है। कर्फ्यू लागू होने से अब तक संस्था द्वारा करीब दो हजार से अधिक जरूरतमंद परिवारों को मास्क वितरित किए जा चुके हैं। इससे लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि कोई भी व्यक्ति गरीब व असहाय व्यक्तियों की जानकारी किसी भी समय संस्था को दे सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें