Move to Jagran APP

कोरोना योद्धाओं को राखी बांधेगा भाजपा महिला मोर्चा

भाजपा महिला मोर्चा मंडल चंबा की कार्यकर्ता व पदाधिकारी रक्षाबंधन पर कोरोना योद्धाओं को राखी बांधेंगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 06:20 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 06:20 PM (IST)
कोरोना योद्धाओं को राखी बांधेगा भाजपा महिला मोर्चा
कोरोना योद्धाओं को राखी बांधेगा भाजपा महिला मोर्चा

संवाद सहयोगी, चंबा : भाजपा महिला मोर्चा मंडल चंबा की कार्यकर्ता व पदाधिकारी रक्षाबंधन पर कोरोना योद्धाओं को राखी बांधेंगी। यह फैसला जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। अध्यक्षता महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सीमा कश्यप ने की। बैठक में कोविड-19 के दौरान किए गए कार्यो की समीक्षा की गई। प्रत्येक बूथ पर 20 महिलाओं को जोड़ने पर चर्चा की।

loksabha election banner

कश्यप ने कहा तीन अगस्त को रक्षाबंधन पर स्वनिर्मित राखियां कोरोना योद्धाओं की कलाई पर बांधी जाएंगी। कोरोना योद्धाओं द्वारा लगातार जनहित में कार्य किया जा रहा है, इसलिए लोगों को भी यह समझने की जरूरत है कि जो भी दिशा-निर्देश सरकार व प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे हैं, उनका ईमानदारी के साथ पालन करते रहें, ताकि सभी महामारी से बचे रह सकें। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा मंडल की ओर से एक पौधा पांच सखियां कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया गया। इसमें मुख्य रूप से सांसद किशन कपूर, चंबा सदर विधायक पवन नैयर, भटियात के विधायक विक्रम जरयाल, मार्केटिंग कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कांता ठाकुर तथा मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.