भाजयुमो ने डलहौजी में रोपे देवदार के पौधे
भाजयुमो ने नगर परिषद डलहौजी के वार्ड एक में खोलपुखर के समीप वन क्षेत्र में पौधे रोपकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संवाद सहयोगी, डलहौजी : भाजयुमो ने नगर परिषद डलहौजी के वार्ड एक में खोलपुखर के समीप वन क्षेत्र में पौधे रोपकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण अभियान की अगुआई जिला चंबा के अध्यक्ष अनिल ढकोग ने की। नगर परिषद डलहौजी के अध्यक्ष एवं प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य मनोज चड्ढा भी मौजूद रहे। मनोज चड्ढा, अनिल ढकोग, भाजयुमो जिला चंबा प्रभारी तपन मिहास, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अजय व भाजयुमो जिला महामंत्री बिक्रम जरयाल समेत युवाओं ने देवदार के लगभग दो सौ पौधे लगाए।
अनिल ने कहा कि प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों व भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर के निर्देशानुसार भाजयुमो द्वारा प्रदेशभर में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया है। जिला चंबा के पांचों विधानसभा हलकों में एक हजार पौधे प्रति विस क्षेत्र लगाए जाने का लक्ष्य रखा है। सोमवार को नगर परिषद डलहौजी में देवदार के दो सौ पौधे लगाए गए हैं। महज पौधे लगाकर ही पर्यावरण का संरक्षण नहीं होगा, बल्कि हम सबको पौधों की देखभाल व वनों के संरक्षण की शपथ लेनी चाहिए। प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य मनोज चड्ढा ने कहा कि यह खुशी की बात है कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति डलहौजी के युवा गंभीर हैं। इस मौके पर नप डलहौजी के उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार सहित लक्षित सोनी, करण मोंगा व पार्षद तिलक राज मौजूद रहे।