Move to Jagran APP

क्वारंटाइन किए लोगों के लिए महिलाएं बना रही चपातियां

उदयपुर पंचायत के अंतर्गत डाइट सरू में दूसरे राज्यों से लौटे 91 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 07:35 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 07:35 PM (IST)
क्वारंटाइन किए लोगों के लिए महिलाएं बना रही चपातियां
क्वारंटाइन किए लोगों के लिए महिलाएं बना रही चपातियां

संवाद सहयोगी, चंबा : उदयपुर पंचायत के अंतर्गत डाइट सरू में दूसरे राज्यों से लौटे 91 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। यहां पर सरकार ने उनके लिए खाने की व्यवस्था तो कर दी है, लेकिन चपाती बनाने की व्यवस्था न होने के कारण उदयपुर गांव के लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

prime article banner

भारतीय जनता पार्टी के ग्राम केंद्र अध्यक्ष जय सिंह भारद्वाज ने उदयपुर की महिलाओं से आग्रह किया कि वे संकट की इस घड़ी में डाइट सरू में क्वारंटाइन में रखे लोगों के लिए सुबह शाम चपातियां बनाकर उनकी मदद करें। इस पर गांव की महिलाएं दोनों समय चपातियां बनाकर क्वारंटाइन सेंटर में भेज रही हैं। इसके अलावा जय सिंह भारद्वाज स्वयं सुबह-शाम लोगों के घरों में जाकर चपातियां एकत्रित करके डाइट सरू में क्वारंटाइन किए लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं। उदयपुर गांव निवासी वंदना, रजनी, वैष्णवी, सीनू, बेबी, राज कुमारी, अंजू देवी, छैलो देवी तथा ठिनको ने बताया कि जब तक क्वारंटाइन किए गए लोगों को चपातियों की जरूरत होगी, वे उन्हें चपातियां बनाकर देती रहेंगी। जय सिंह भारद्वाज ने इस संकट की घड़ी में इन महिलाओं के इस सेवाभाव के लिए उनका धन्यवाद किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK