Move to Jagran APP

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं आम लोगों तक पहुंचाएं : दिनेश

संवाद सहयोगी तेलका भारतीय नमो संघ की बैठक का आयोजन विश्राम गृह तेलका में किया गया। इसकी अध्यक्षता भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश भाटिया ने की। जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नमो संघ के राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश भाटिया ने नमो संघ के कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 05:16 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 05:16 PM (IST)
केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं आम लोगों तक पहुंचाएं : दिनेश
केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं आम लोगों तक पहुंचाएं : दिनेश

संवाद सहयोगी, तेलका : भारतीय नमो संघ की बैठक तेलका में हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश भाटिया ने की, जबकि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नमो संघ के राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश भाटिया ने नमो संघ के कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को जानकारी न होने के अभाव में वे इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि सभी लोग इनका लाभ उठा सकें। इस मौके पर नमो संघ के जिला अध्यक्ष दौलत राम, उपाध्यक्ष प्रहलाद देवल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता देवी, नमो संघ के मंडलाध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष कमलेश कपूर, भाजपा मंडल डलहौजी के महामंत्री देसराज बसंत व हरि िसह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.