Move to Jagran APP

कल्हेल में भूस्खलन, डेढ घंटा ठप रही आवाजाही

आवाजाही बाधित होने के चलते देरी से गंत्वय तक पहुंच पाए लोग फोटो सहित- संवाद सहयोगी तीसा चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल के समीप सोमवार सुबह अचानक भूस्खलन हो गया जिस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। करीब डेढ घंटे

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 04:08 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 04:08 PM (IST)
कल्हेल में भूस्खलन, डेढ घंटा ठप रही आवाजाही
कल्हेल में भूस्खलन, डेढ घंटा ठप रही आवाजाही

संवाद सहयोगी, तीसा : चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल के समीप सोमवार सुबह भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को बहाल किया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी। सोमवार सुबह करीब सात बजे कल्हेल के समीप पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त भूस्खलन हुआ, उस समय कोई भी गाड़ी नीचे से नहीं गुजर रही थी, नहीं तो कोई अनहोनी हो सकती थी। मार्ग बंद होने के कारण सुबह के समय बैरागढ़, तीसा सहित अन्य क्षेत्रों से चंबा तथा चंबा से तीसा की ओर जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। ऐसे में मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे वाहन चालकों सहित यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने के कारण निगम और निजी बसें भी अपने निर्धारित समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाईं। ऐसे में कर्मचारियों सहित आम लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि जब से कटाई का कार्य शुरू हुआ है। तब मार्ग पर कभी न कभी भारी मात्रा में मलबा आ गिरता है। हालांकि, कटाई का कार्य किए जाने से मार्ग चौड़ा हुआ है। ऐसे में आने वाले समय में यहां पर पेश आने वाली दिक्कतें कम हो सकती हैं। बहरहाल, सोमवार सुबह अचानक भूस्खलन होने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रहने के कारण वाहनों के पहिये थमे रहे। चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल के समीप भारी मात्रा में मलबा गिरने के कारण मार्ग बंद हो गया था। जैसे ही मार्ग के बंद होने की सूचना विभाग को मिली थी, उसके तुरंत बाद मशीनरी तथा कर्मचारियों को रवाना किया गया। मार्ग को बहाल करवा कर यातायात सुचारू करवा दिया गया है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

loksabha election banner

हर्ष पुरी, अधिशाषी अभियंता लोनिवि तीसा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.