दूध, दही और हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करें किशोरियां
जागोरी कार्यालय चंबा में कार्यालय में चल रही किशोरियों की तीन दिवसीय कार्यशाला सोमवार को संपन्न हो गई। जागोरी सदस्य मखनी रजनी तथा रुकसाना ने कहा कि कार्यशाला के दौरान किशोरियों को गुड टच बैड टच के बारे में बताया गया ताकि उन्हें यह पता चल सके कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें स्पर्श कर रहा है तो उसके स्पर्श करने की मंशा क्या है। यदि कोई गलत तरीक से छूता है तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से छूता है तो इसके खिलाफ आवाज उठाना बहुत जरूरी है। यदि इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई जाती है तो गलत इरादे रखने वाले व्यक्तियों के
संवाद सहयोगी, चंबा : जागोरी कार्यालय चंबा में चल रही किशोरियों की तीन दिवसीय कार्यशाला सोमवार को समाप्त हो गई। जागोरी सदस्य मखनी, रजनी तथा रुकसाना ने कहा कि कार्यशाला के दौरान किशोरियों को गुड टच बैड टच के बारे में बताया गया, ताकि उन्हें यह पता चल सके कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें स्पर्श कर रहा है तो उसके स्पर्श करने की मंशा क्या है। यदि कोई गलत तरीके से छूता है तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं। यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से छूता है तो इसके खिलाफ आवाज उठाना बहुत जरूरी है। यदि इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई जाती है तो गलत इरादे रखने वाले व्यक्तियों के हौसले बुलंद हो सकते हैं, जो की समाज के लिए सही नहीं है। इसके अलावा किशोरावस्था में होने वाले बदलाव तथा संतुलित आहार पर भी जानकारी दी गई। किशोरियों को फास्ट फूड को कम करने सहित दूध, दही, हरी सब्जियां, प्राकृतिक फल व सब्जियों का सेवन ज्यादा करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि इंसान पैसे के पीछे भाग रहा है। इंसान इतना व्यस्त हो गया है कि उसके पास स्वयं के लिए भी समय नहीं है। ऐसे में कई बीमारियां इंसान को अपनी चपेट में ले रही हैं। इसलिए सभी लोगों को स्वस्थ बने रहने के लिए व्यायाम करना चाहिए तथा फलाहार व सब्जियों का सेवन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गलत खान पान तथा अव्यवस्थित जीवनशैली रोगों को जन्म देती है।