Move to Jagran APP

उटीप में महिला ने गलती से निगल लिया जहर

बाद उसे भर्ती कर लिया है। सानिया पतनी संजय कुमार गांव परेउ डाकघर उटीप ने रात को खाना खाने के बाद गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई और चक्कर आने लगे। महिला ने इस बारे में परिजनों को बताया। घर में देसी इलाज का असर न पड़ने पर परिजन महिला को मे

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 04:25 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 07:01 AM (IST)
उटीप में महिला ने गलती से निगल लिया जहर
उटीप में महिला ने गलती से निगल लिया जहर

मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा उपचार

prime article banner

संवाद सहयोगी, चंबा : शहर के साथ उटीप में एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया है। सानिया पत्नी संजय कुमार गांव परेऊ डाकघर उटीप ने रात को खाना खाने के बाद गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई और चक्कर आने लगे। महिला ने इस बारे में परिजनों को बताया। घर में देसी इलाज का असर न पड़ने पर परिजन महिला को मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला व उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने दवा की जगह गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.