Move to Jagran APP

नशा व घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं : अंजू

महिला विकास संगठन सलूणी ने जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 05:34 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 05:34 PM (IST)
नशा व घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं : अंजू
नशा व घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं : अंजू

संवाद सहयोगी, चंबा : सलूणी क्षेत्र की डांड पंचायत में महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला विकास संगठन सलूणी ने जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर महिला विकास संगठन की अध्यक्ष अंजू धीमान ने महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया। उन्होंने मौके पर मौजूद महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वह अपने आपको और सशक्त बनाएं। समाज में फैली नशे और घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि यदि हमारे आसपास ऐसी कोई घटना होती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। जिला और पुलिस प्रशासन को सहयोग करें। उन्होंने बताया कि महिला विकास संगठन सलूणी हर पंचायत का दौरा करेगी तथा महिलाओं को जागरूक करेगी। संस्था उनकी हर समस्या को शासन व प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। चुप रहकर अत्याचार सहने से भी अपराध को बढ़ावा मिलता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.