हड़सर में बरामदे से गिरकर घायल बच्चा
भरमौर के हड़सर में चार साल का बच्चा घर में गिरने से गंभीर घायल हो गया।
संवाद सहयोगी, चंबा : भरमौर क्षेत्र के हड़सर में सोमवार देर शाम घर के बरामदे से गिरकर चार वर्षीय बच्चा घायल हो गया। उसकी टांग में गंभीर चोट आई है। घायल बच्चे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है। कालू निवासी हड़सर का चार साल का बेटा नीरू सोमवार शाम के समय घर पर था। वहीं परिवार के सदस्य अपने कार्य से घर के बाहर गए थे। इस दौरान बच्चा घर के बरामदे में खेल रहा था और अचानक बरामदे से आंगन में आ गिरा। इस कारण उसके सिर में चोट आई है। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा परिवार के सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। उसे अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती किया गया है।