नरेश मांडला को चुना एलआइसी चंबा यूनियन का प्रधान
जिला मुख्यालय में शुक्रवार को एलआइसी ऑफ इंडिया चंबा यूनियन का गठन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 11:50 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 06:50 AM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय में शुक्रवार को एलआइसी ऑफ इंडिया चंबा यूनियन का गठन किया गया। इस मौके पर तीन वर्ष के लिए कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। चुनाव के दौरान शिमला डिविजन से ओआरजी बृजेश कुमार जरियाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर सर्वसम्मति से नरेश मांडला को प्रधान चुना गया। वहीं, सुरेश कुमार ठाकुर को उपप्रधान की जिम्मेवारी सौंपी गई। राजकुमार को सचिव, अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में नवनिर्वाचित प्रधान को सभी सदस्यों ने बधाई दी। इस मौके पर नीलकंठ, पूर्णिमा, ओमप्रकाश भारद्वाज, वीपी सिंह, मुकेश, नरेश राणा, देसराज ठाकुर, मान सिंह ठाकुर, प्रशांत शर्मा, मीनाक्षी, संजय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें