सलूणी में 20 शतकवीर डालेंगे वोट
सलूणी लोकसभा चुनाव में इस बार डलहौजी विधानसभा से सौ वर्ष की आयु पार कर चुके बीस लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
संवाद सहयोगी, सलूणी : लोकसभा चुनाव में इस बार डलहौजी विधानसभा से सौ वर्ष की आयु पार कर चुके बीस लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएंगे। डलहौजी विधानसभा में सौ से 108 वर्ष तक के 20 लोग हैं, जिनमें दस महिलाएं और दस पुरूष मतदाता हैं। डलहौजी के बूथ सौ के मोतीटिब्बा से शेर सिंह 100 वर्षीय, बकरोटा-102 से प्रेम सिंह 100, सिमनी-81 से सालो राम 102, सपाहन-75 से रूपी और अमरो 104 वर्षीय, मंडोह-67 से पादी 100, जुतरहन- 64 से चीनो देवी 105, थोलू राम 106, रैनो देवी 107 और कली 108 शामिल हैं। मलूर-61 बजीरू 101, मांझली-59 गियानो देवी 104, खडार-52 से बैंस राम 104, त्रिहड़-49 से तिमरु 102, सालवां एक-41 से चिमनु 102, इन्द्रेश्वर-36 से गंगी 101, भरथु से 104 वर्षीय बलवास-24 से देवकी 100, कुठेर-19 से लोचु 104 व लंगोई- 11 से जुर्री 100 वर्षीय शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक आयु की महिला मतदाता कली 108 वर्षीय हैं। उधर, डलहौजी निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने कहा कि उम्र का शतक पूरा करने वाले सभी मतदाताओं को उनके घरद्वार पर जाकर सम्मानित किया जा रहा है, ताकि ये मतदाता अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सकें और मजबूत लोकतंत्र को बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बहरहाल, लोकसभा चुनाव में इस बार डलहौजी विधानसभा से सौ वर्ष की आयु पार कर चुके बीस लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएंगे।