विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परौथा पंचायत में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

By JagranEdited By:
Published: Fri, 07 Jul 2017 01:02 AM (IST)

संवाद सहयोगी, चंबा : एक्शनएड एसोसिएशन व यूरोपियन यूनियन संस्था की ओर से ग्राम पंचायत परौथा में बजट व

परौथा पंचायत में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
परौथा पंचायत में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

संवाद सहयोगी, चंबा : एक्शनएड एसोसिएशन व यूरोपियन यूनियन संस्था की ओर से ग्राम पंचायत परौथा में बजट विश्लेषण किया गया। इसमें 65 लोगों ने भाग लिया। एक्शनएड स्टाफ ने पंचायत के बजट का लेखा जोखा किया, जिसमें लोगों को पंचायत का बजट बताया गया। पंचायत द्वारा कितना बजट खर्च किया जा चुका है, इसके बारे में भी अवगत करवाया। इस दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। एसोसिएशन के सदस्य शीना बेगम तथा अशोक कुमार ने कहा कि एक्शनएड द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्हें परौथा पंचायत में बजट विश्लेषण सहित अन्य कार्यो के बारे में बताया गया, ताकि सभी लोगों को पंचायत के कार्यो के बारे में पूरी जानकारी हो। इसके साथ ही उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया गया, ताकि ग्रामीण योजनाओं का लाभ उठा सकें। सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिकतर लोगों को नहीं होती, ऐसे में वह लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। इस अवसर पर प्रधान, उपप्रधान, मनरेगा सहायक, वार्ड सदस्य, एक्शनएड स्टाफ से शीना बेगम तथा अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।