विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रामसभा में अवश्य भाग लें ग्रामीण : भूपेंद्र शर्मा

By JagranEdited By:
Published: Tue, 20 Jun 2017 01:00 AM (IST)

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय में एक्शनएड एवं यूपोरियन यूनियन के सहयोग से एक्शनएड फील्ड कार्याल

ग्रामसभा में अवश्य भाग लें ग्रामीण : भूपेंद्र शर्मा
ग्रामसभा में अवश्य भाग लें ग्रामीण : भूपेंद्र शर्मा

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय में एक्शनएड एवं यूपोरियन यूनियन के सहयोग से एक्शनएड फील्ड कार्यालय मरेडी की ओर से दो दिवसीय पंचायती राज कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को स्रोत व्यक्ति भूपेंद्र शर्मा (सेवानिवृत्त उपनिदेशक पंचायती राज) ने पंचायती राज के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश में आजादी के बाद जब से पंचायतों का निर्माण किया गया, तब से पंचायती राज अधिनियम लागू किया गया है। लेकिन आज तक पंचायती राज अधिनियम सही रूप से गांवों में कार्य नहीं कर रहा है। आज भी ग्रामसभाओं में कोरम पूरा नहीं होता है। इस वजह से आज भी विकास कार्य सही ढंग से पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को ग्रामसभा का कोरम पूरा करने में सहयोग करना चाहिए। इसके अलावा मनरेगा कार्यो पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इसमें सौ दिन का रोजगार मिलना सुनिश्चित किया गया है। साथ ही इसमें 15 दिन के भीतर कार्य देने व मेहनताना मिलने का प्रावधान भी किया गया है। यदि समय पर काम नहीं मिलता है तो बेरोजगारी भत्ता मिलने का भी प्रावधान है। कार्यशाला में अशोक कुमार, विपन कुमार, चूहड़ू राम, लाल हुसैन, सुमित्रा देवी, सकीना, मनोज कुमार, सीना तथा मुहम्मद रफी सहित करीब 30 लोगों ने भाग लिया।