Move to Jagran APP

घर-घर जाकर बताएंगे भाजपा की नाकामियां : आशीष

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : क्षेत्र के युवाओं की बैठक परिधि गृह बिलासपुर में युवा कांग्रेस लोक

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 04:05 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 05:53 PM (IST)
घर-घर जाकर बताएंगे भाजपा  की नाकामियां : आशीष
घर-घर जाकर बताएंगे भाजपा की नाकामियां : आशीष

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : क्षेत्र के युवाओं की बैठक परिधि गृह बिलासपुर में युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव आशीष ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन अंकुश ठाकुर भी मौजूद रहे। आशीष ठाकुर ने कहा कि युवा अभी से लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। भाजपा ने लोकसभा चुनावों में सत्ता हथियाने के लिए लोगों के साथ बड़े वादे किए जो आज तक पूरे नहीं हुए। केंद्र सरकार की नोटबंदी विफल रही। नोटबंदी से गरीब परिवार परेशान हुए। राफेल डील में हुए घोटाले ने देश की अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को लोगों के बीच लेकर जाएं। पार्टी एकजुट है और प्रदेश की चारों लोकसभा की सीटें जीतकर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर वीरेंद्र संधु, नीटू, नरेश, बलबीर, अक्षय शर्मा, राहुल ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, रितिक शर्मा, कर्ण चौधरी, आर्यन चौहान व विजय कुमार उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.