महर्षि वाल्मीकि जयंती के लिए प्रभारियों की तैनाती
संवाद सहयोगी भराड़ी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने जिला बिलासपुर
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 05:59 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 05:59 PM (IST)
संवाद सहयोगी, भराड़ी : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने जिला बिलासपुर के पांचों मंडलों के लिए महर्षि वाल्मीकि जयंती को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी हैं। नयना देवी लोअर मंडल के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, नयनादेवी अप्पर मंडल में बलदेव सियाल, उपाध्यक्ष बिलासपुर सदर के लिए जिला महामंत्री जोगिदर चंदेल, अमरनाथ धीमान जिला महामंत्री को झंडूता मंडल में तथा घुमारवीं में सरदार प्रेम सिंह जिला उपाध्यक्ष को लगाया गया है। यह जानकारी अमरनाथ धीमान जिला महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें