स्कूटी व बाइक की टक्कर में दंपती घायल
संवाद सहयोगी, नादौन : थाना क्षेत्र नादौन के तहत अमलैहड़ गांव के पास स्कूटी व बाइक की टक्कर
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 05:45 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 05:45 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नादौन : थाना क्षेत्र नादौन के तहत अमलैहड़ गांव के पास स्कूटी व बाइक की टक्कर में वृद्ध दंपती घायल हो गया। दोनों को नादौन अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल रूप लाल निवासी कोगला गांव ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ स्कूटी पर सवार हो कर अमलैहड़ गांव से अपने घर जा रहे थे। कुछ दूरी पर सामने से एक बाइक सवार ने विपरीत दिशा में आकर उनकी स्कूटी से टकरा गया। अतिरिक्त थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें