कुटेहला गांव में डेढ़ लाख के आभूषण चोरी
पंचायत कुटेहला के गांव कुटेहला में चोरों ने एक घर मे सेंधमारी कर डेढ़ लाख के गहनों पर हाथ साफ किए हैं। मामले में स्वारघाट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में घर के मालिक रणवीर ¨सह ठाकुर के अनुसार यह वारदा
संवाद सहयोगी, स्वारघाट : कुटेहला गांव में चोरों ने एक घर मे सेंधमारी कर डेढ़ लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। स्वारघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रणवीर ¨सह ठाकुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया सोमवार रात वह परिवार के सदस्यों के साथ एक कमरे में सोया था। मंगलवार सुबह उसने दूसरे कमरे में अलमारी को खुला तो गहने गायब थे। इनकी कीमत करीब डेढ़ रुपये है। चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है स्वारघाट क्षेत्र में इससे पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। लेकिन एक-दो मामलों को छोड़कर पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। इस कारण चोरों के हौंसले बुलंद हैं। स्वारघाट क्षेत्र के आसपास के गांवों में फेरी वाले सामान बेचने के लिए घूमते हैं। इन्होंने पुलिस के पास पंजीकरण भी नहीं करवाया होता है। डीएसपी नयना देवी संजय शर्मा ने चोरी होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपित जल्द सलाखों के पीछे डाले जाएंगे।