कसोहल में तेंदुए ने बकरी पर किया हमला
कसोहल गांव में लोग तेंदुए की मौजूदगी से भयभीत हैं। स्थानीय लोगो का
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 05:34 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 05:34 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बरमाणा : कसोहल गांव में लोग तेंदुए की मौजूदगी से भयभीत हैं। स्थानीय लोगो का कहना है कि तेंदुए को दिन में भी मक्की की फसल के बीच बैठे हुए देखा है। उनका कहना है कि तेंदुए मवेशियों पर झपट रहा है। कसोहल गांव के झालमू मंदिर के साथ रहने वाले धनी राम की बकरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और बकरी को तेंदुए के चुंगल से छुड़ा लिया। किसान धनी राम ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुए उनकी एक बकरी व पालतू कुत्ते को शिकार बना चुका है। चमयोंन बीट के वन सुरक्षा कर्मचारी शशि ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा भी लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें