Move to Jagran APP

जकातखाना स्कूल में 350 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

संवाद सहयोगी, स्वारघाट : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जकातखाना में प्राथमिक विद्यालयों की 24व

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 05:32 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 05:32 PM (IST)
जकातखाना स्कूल में 350 
खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
जकातखाना स्कूल में 350 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

संवाद सहयोगी, स्वारघाट : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जकातखाना में प्राथमिक विद्यालयों की 24वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज बीडीसी सदस्य इंदिरा ठाकुर ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता समिति के महासचिव रणजीत ¨सह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में छडोल, जकातखाना, बैहल, नयना देवी, दभट, दुलहेत, सिद्धसुह समेत सात उपखंडों से लगभग 350 खिलाड़ी लड़के व लड़कियां हिस्सा ले रहे है। इसमें कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, बैड¨मटन, ऊंची कूद, लबी कूद, गोला फेंक, 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर की दौड़ व 1000 मीटर की क्रॉस कंट्री लड़के-लड़कियों दोनो वर्गों की प्रतिस्पर्धा होगी। सांस्कृतिक क्षेत्र में भाषण, एकल गान, समूह गान व लोक नृत्य का भी मुकाबला होगा। खेलों का समापन ग्राम पंचायत जकातखाना के प्रधान रूपलाल ठाकुर करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य हंस राज शांडिल होंगे। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जकातखाना के प्रधानाचार्य हंसराज शांडिल, समाजसेवी भूपेंद्र ¨सह ठाकुर, पूर्व एडीपीओ कृष्ण लाल ठाकुर, शिव कुमार शर्मा, रणजीत ¨सह ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य निक्का राम ठाकुर, पूर्व उपप्रधान विजयपाल ठाकुर, अध्यापक संघ की जिला अध्यक्ष रणजीत ¨सह ठाकुर, गोरखी राम ठाकुर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.