सिहडा में महिला व कोसरियां में पुरुष को सांप ने डसा
बिलासपुर नगर व सिहडा इलाके में मंगलवार रात को एक महिला व प
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 04:47 PM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 04:47 PM (IST)
जागरण टीम, बिलासपुर/बंदला :
बिलासपुर नगर व सिहडा इलाके में मंगलवार रात को एक महिला व पुरुष को सांप ने डस लिया। दोनों को तुरंत जिला अस्प्ताल में पहुंचाया गया, जहां इनकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। गांव सिहडा निवासी बेसरी देवी को घर के पास ही सांप ने डस लिया। परिजन इस बात का पता लगते ही उसे जिला अस्पताल ले गए। दूसरा मामला बिलासपुर नगर के कोसरियां का है। यहां के युवक जाहिद चौधरी पुत्र इस्लाम हुसैन को सांप ने डस लिया। उसको भी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत अब सही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें