महावीर छिज कमेटी ने निकाली शोभायात्रा
महावीर छिज कमेटी परनाल ने 14 अप्रैल को नाल्टी मोड़ पर करवाए जाने वाले दंगल से एक दिन पहले शोभा यात्रा निकाली। दोपहर 1 बजे के करीब शिव दुर्गा मंदिर परनाल से लखदाता पीर रांगडू मंदिर तक ढोल नगाड़ों के साथ पैदल शोभायात्रा निकाली।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:44 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बम्म : महावीर छिज कमेटी परनाल ने शनिवार को दोपहर एक बजे शिव दुर्गा मंदिर परनाल से लखदाता पीर रांगडू मंदिर तक शोभायात्रा निकाली। छिज कमेटी प्रधान सुशील गौतम ने बताया कि लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया। लखदाता पीर के आंगन में छोटे बच्चों की कुश्ती भी करवाई गई। लखदाता पीर मंदिर कमेटी रांगडू के प्रधान रूप लाल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी जनसहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें