सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के जन्मतिथि पर रविवार को पूरे जिला क्रि
जागरण टीम, बिलासपुर/बम्म : खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के जन्मतिथि पर रविवार को पूरे जिला क्रिकेट संघ व जिला साइक्लिग संघ के तत्वाधान में सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान पूरे जिले में 47 जगह पर 4700 लोगों के साथ चलाया गया। जिला क्रिकेट संघ व जिला साइक्लिग संघ के महासचिव विशाल जगोता ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए संयोजकों की नियुक्त की गई थी। इसमें निचली भटेड़ के लिए रोहन, कंदरौर के लिए राजीव शर्मा व चमन, औहर के लिए शक्की, बरमाणा के लिए देवेंद्र, बंदला के लिए सतीश ठाकुर, सिहड़ा विपिन, बेरी के लिए मनोज पाठक, दयोली, जुखाला, ब्रह्मपुखर, कोठीपुरा के लिए पवन ठाकुर, नरेश कुमार धौंणकोठी व पंजगई में रवि कुमार को संयोजक बनाया गया था। बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें बिलासपुर क्रिकेट संघ, जिला साइक्लिग संघ, मोरसिघी हैंडबॉल नर्सरी, कबड्डी संघ, बास्केटबाल संघ, हॉकी संघ के साथ अन्य संस्थाओं ने भी योगदान दिया। सुबह आठ बजे सभी स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान शुरू हुआ। शाम को घुमारवीं में केक काटा गया।
वहीं, दूसरी ओर से घुमारवीं उपमंडल की मैहरीं काथला पंचायत के तहत शिव शक्ति युवा मंडल परनाल ने अनुराग सिंह ठाकुर की जन्मतिथि पर सफाई की गई। युवा मंडल के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने बताया कि शिव दुर्गा मंदिर परनाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी तथा परनाल में दुकानों के सफाई अभियान चलाया। युवा मंडल के पूर्व प्रधान एवं पंचायत उपप्रधान लोकेश ठाकुर ने बताया कि प्लास्टिक कचरा इकट्ठा कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। अनुराग ठाकुर द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा नशे से दूर रहने के लिए जिम की सुविधा दी गई है तथा समय-समय पर खेल से संबंधित उपकरण भी युवा मंडल परनाल को दिए जाते हैं। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्यों में कृष्ण, अमित, सन्नी अंकेश, मितू, मिटू, अब्बू आदि मौजूद रहे।