महिला मंडल नौणी ने चलाया सफाई अभियान
संवाद सूत्र, नम्होल : ग्राम पंचायत नौणी के महिला मंडल की बैठक प्रधान सुनीता ठाकुर की अध्यक्षता
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 05:45 PM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 05:45 PM (IST)
संवाद सूत्र, नम्होल : ग्राम पंचायत नौणी के महिला मंडल की बैठक प्रधान सुनीता ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बाबा नाहर ¨सह श्रमिक टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान रमेश चंद कौंडल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों को ग्राम सभा में उपस्थिति दर्ज करवानी चाहिए और अपने इलाके व अपने गांव के होने वाले विकास में सहयोग दें ताकि स्थानीय लोगों की समस्याओं को सबके सामने रखा जा सके। महिला मंडल की सदस्यों ने इस दौरान गांव की बावड़ियों को संवारा और ब्ली¨चग पाउडर डाला गया। इस अवसर पर सुनीता ठाकुर, आशा देवी, पूनम कुमारी, कंचन कुमारी, अंजू देवी, मोनिका देवी, रीता, सोमा, बिमला, मनीषा कुमारी, पूजा, लीला देवी, आरती, सत्य देवी, रीमा देवी, सीता देरी मौजूद रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें