Move to Jagran APP

महिला मंडल मन्हण ने संवारी बावड़ी

सरस्वती महिला मंडल मन्हण की महिलाओं ने मंगलवार को सफाई अभियान चला

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 05:53 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 05:53 PM (IST)
महिला मंडल मन्हण ने संवारी बावड़ी
महिला मंडल मन्हण ने संवारी बावड़ी

संवाद सहयोगी, बरठीं : सरस्वती महिला मंडल मन्हण की महिलाओं ने मंगलवार को सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के तहत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्वास्थ्य उपकेंद्र सुन्हाणी विमला देवी की अध्यक्षता में महिलाओं ने मन्हण गांव में बावड़ी की सफाई की। स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने उनको स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने महिलाओं को डेंगू, मलेरिया, पोषण व सरकार द्वारा चलाए गए नि:शुल्क कार्यक्रमों की जानकारी दी। बावड़ी के आसपास उगी घास भी उखाड़ी। सरस्वती महिला मंडल प्रधान अनीता शर्मा ने बताया कि मंडल द्वारा समय-समय पर गांव में सफाई अभियान चलाया जाता है। इस अवसर पर आशा वर्कर सावित्री, आंगनबाड़ी वर्कर संतोष, सेवानिवृत्त सूबेदार सतपाल शर्मा सहित महिला मण्डल की सदस्यों में कलावती, गंगा देवी, लीला देवी, विमला देवी, मीना, रूपा, पुष्पा, निर्मला, तुलसी देवी, फूलां, शीला, जमना, पुनम, अम्बरी, रामेश्वरी, कलावती व कांता सहित अन्य मौजूद रहीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.