लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
संवाद सूत्र-घुमारवीं : विकास खंड घुमारवीं के अंतर्गत महिला मंडल हरलोग ने प्रधान मीना चंदेल क
संवाद सूत्र-घुमारवीं : विकास खंड घुमारवीं के अंतर्गत महिला मंडल हरलोग ने प्रधान मीना चंदेल के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए रैली निकाली गई। महिला मंडल की सदस्यों ने रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। महिला मंडल की सदस्यों ने गांव हरलोग की सड़क के साथ बनी नालियों को भी संवारा। प्रधान मीना चंदेल ने लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ अपने घर के आसपास सफाई रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान रामप्यारी, उपप्रधान कांता शर्मा, वित्त सचिव मीना कुमारी, सचिव सुनीता शर्मा, मुख्य सलाहकर विद्या शर्मा, कांता देवी, नीलम चंदेल, सुनीता देवी, विमला देवी, निपा देवी, रामवेश्री, वीना देवी, विमला देवी, प्रोमिला देवी व सुमन शर्मा उपस्थित रही।