Move to Jagran APP

झंडूत्ता में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल : बीरूराम

संवाद सहयोगी, झंडूता : पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बीरूराम किशोर ने

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 05:38 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 05:38 PM (IST)
झंडूत्ता में स्वास्थ्य सेवाओं 
का बुरा हाल : बीरूराम
झंडूत्ता में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल : बीरूराम

संवाद सहयोगी, झंडूता : पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बीरूराम किशोर ने कहा कि स्थानीय विधायक ओछे हथकंडे न अपनाएं। विधायक लाखों-करोड़ों की घोषणाओं करने पर व्यस्त हैं जबकि विकास कार्य बिल्कुल बंद है। झंडूत्ता विश्राम गृह में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से हाहाकार मचा हुआ है। महंगाई चरम सीमा पर है। सरकार गरीब लोगों को गुमराह कर रही है। झंडूत्ता में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। पांच-पांच डॉक्टरों की जगह एक-एक काम करने पर मजबूर है। छोटी सी बीमारी के लिए भी लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। प्रदेश सरकार बरसात से हुए नुकसान की भरपाई जल्दी करें ताकि गरीब लोगों को उसका फायदा पहुंच सके। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस झंडूता के अध्यक्ष ओम प्रकाश चंदेल, शालीग्राम, रणवीर ¨सह, सुभाष कुमार, विजय कौशल, कुलदीप व किशन ¨सह मौजूद रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.