रमेश चंदेल बूथ अध्यक्ष व रामजी दास बने सचिव
उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाले विधानसभा चुनाव क्षेत्र सदर बिलासपुर के हरलोग बूथ के भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चुनाव अधिकारी पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत हरलोग जगदीश चंदेल व चुनाव अधिकारी रूप लाल शर्मा की अध्यक्षता में हरलोग बाजार में संपन्न हुए। इस चुनाव में सर्वसम्मति से रमेश चंदेल को बूथ अध्यक्ष व रामजी दास शर्मा को सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष रमेश चंदेल ने कहा कि हरलोग बूथ में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना मेरा पहला कर्तव्य रहेगा और पार्टी में युवाओ महिलाओं नौजवानों बजुर्गो को विशेष मान समान दिया जाएगा तथा सबको साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : विधानसभा चुनाव क्षेत्र सदर बिलासपुर के हरलोग बूथ के भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चुनाव अधिकारी पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत हरलोग जगदीश चंदेल व चुनाव अधिकारी रूप लाल शर्मा की अध्यक्षता में हरलोग बाजार में हुए। इसमें सर्वसम्मति से रमेश चंदेल को बूथ अध्यक्ष व रामजी दास शर्मा को सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष रमेश चंदेल ने कहा कि हरलोग बूथ में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पार्टी में युवाओं, महिलाओं, नौजवानों, बुजुर्गो को विशेष मान-सम्मान दिया जाएगा। जल्द ही हरलोग में सदर विधायक सुभाष ठाकुर का कार्यक्रम रखा जाएगा जिसमें हरलोग बूथ की समस्याएं उठाई जाएंगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मान सिंह चंदेल, पूर्व हरलोग बूथ अध्यक्ष कृष्ण लाल शर्मा, पूर्व पार्षद पट्टा वार्ड प्रोमिला चंदेल, महंत राम शर्मा, गरजा राम , बलदेव सिंह चंदेल, बलवंत सिंह चंदेल व लगभग 50 भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।