कविता के माध्यम से याद किए वाजपेयी
संवाद सहयोगी, दधोल/डंगार : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की याद में घुमारवीं में
संवाद सहयोगी, दधोल/डंगार : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की याद में घुमारवीं में मंडल भाजपा ने कविता पाठ का आयोजन किया। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र गर्ग मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद कवियों ने कविता पाठ कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवनी पर प्रकाश डाला। विधायक राजेंद्र गर्ग ने कार्यकर्ताओं से वाजपेयी जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ऊषा ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकर, महामंत्री सुरेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, जिला पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा, घंडालवी पंचायत के प्रधान रमेश ठाकुर, भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान, राजेश शर्मा, राजेश ठाकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज चंदेल। कविता गोष्ठी में डॉक्टर अनेक राम संख्यान, जमुना संख्यान, डॉ. लेखराम, वीना वर्धन, जावेद इकबाल, दिनेश कुमार, संदेश शर्मा व विजय सहगल सहित कई कवियों ने हिस्सा लिया।