महर्षि वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान
संवाद सहयोगी भराड़ी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल झंडूत्ता की ओर से शनिवार को महर्षि वाल्म
संवाद सहयोगी, भराड़ी : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल झंडूत्ता की ओर से शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा से मनाई गई। इस पर्व में विधायक जीतराम कटवाल मुख्य अतिथि थे। इस दौरान विधायक कटवाल, मुख्य वक्ता अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री अमरनाथ धीमान, सोहन सिंह जसवाल, पीडी शर्मा व अमरनाथ कौंडल, दिनेश चंदेल व अन्य गणमान्य ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ज्योति जलाई। विधायक कटवाल को अमरनाथ धीमान ने शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि जेआर कटवाल ने वाल्मीकि महर्षि के जीवन के बारे में प्रकाश डाला तथा युवाओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर देवांश चंदेल, मदन लाल, राकेश धीमान, राजेश करियाल, कुंज राम, सतपाल वर्मा, लेखराम कौंडल, जरनैल सिंह, पीआर सांख्यान, रामपाल, लेखराम, अवनीश चंदेल, रामलाल व अन्य गणमान्य उपस्थित हुए।