प्रियंका ठाकुर का मोरसिंघी स्कूल पहुंचने पर स्वागत
एशियन गेम्स में भाग लेने के बाद मोर¨सघी स्कूल पहुंचने पर प्रियंका ठ
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : एशियन गेम्स में भाग लेने के बाद मोर¨सघी स्कूल पहुंचने पर प्रियंका ठाकुर का स्वागत किया गया। उनके सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता राव ने प्रियंका ठाकुर को स्मृतिचिह्न व चार हजार रूपए का चेक भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनीता राव ने कहा कि प्रियंका ठाकुर ने न केवल स्कूल का नाम बल्कि उसने देश व प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। इसका श्रेय राजनीतिक शास्त्र की अध्यापिका व हैंडबॉल कोच स्नेहलता को जाता है। स्कूल के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी छात्रा ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया हो। प्रियंका ठाकुर ने स्कूल, अध्यापकों व पूरे हिमाचल का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर अनीता राव, बबिता परमार, नीलम, सुदेश, दिनेश, राकेश, जगदीश, पंकज, सीमा, सुनीता, सीमा, जगदम्बा, रेणु, जितेंद्र, मीनू, पंकज, संतोष ने प्रियंका ठाकुर व उनकी कोच स्नेहलता को बधाई दी।