नयना देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के टेंपो की ब्रेक फेल, 23 घायल Bilaspur News
नयना देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मंडयाली में श्रद्धालुओं के टेंपो की ब्रेक फेल हो गई।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 03:37 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 05:40 PM (IST)
बिलासपुर, जेएनएन। नयना देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मंडयाली में श्रद्धालुओं के टेंपो की ब्रेक फेल हो गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, चालक ने टेंपो को खाई में गिरने से बचा लिया व पहाड़ी के साथ टकराकर रोक दिया। बताया जा रहा है वाहन में 40 श्रद्धालु सवार थे। डीएसपी नयना देवी संजय कुमार शर्मा ने बताया हादसे की जांच की जा रही है। तीन-चार श्रद्धालुओं को छोड़कर अन्य को गंभीर चोट नहीं आई है।
बताया जा रहा श्रद्वालु उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिला के हैं व यह पंजाब के लुधियाणा में काम करते हैं। लुधियाणा से ही ये मंदिर के लिए आए थे। कुछ घायल लुधियाणा के निवासी भी हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें