Move to Jagran APP

जंगली सुअर के हमले से महिला गंभीर घायल

घुमारवीं उपमंडल के तहत बाड़ी मझेड़वां के गांव बड्डू में घासनियों में घास काटने के लिए गई महिला बर्फी देवी पर एक जंगली सुअर ने हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला बर्फी देवी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल घुमारवी ले जाया गया है। ग्राम पंचायत बाड़ी मझेड़वा गांव बड्डू निवासी बर्फी देवी वीरवार शाम को करीब पांच बजे पशुओं को चारा लाने के

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 08:59 AM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 08:59 AM (IST)
जंगली सुअर के हमले से महिला गंभीर घायल
जंगली सुअर के हमले से महिला गंभीर घायल

फोटो नंबर 13

loksabha election banner

जागरण टीम, भगेड़/कुठेड़ा : उपमंडल घुमारवीं के तहत बाड़ी मझेड़वां पंचायत के गांव बड्डू में घास काटने गई महिला पर एक जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सिविल अस्पताल घुमारवों ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया।

बड्डू गांव की निवासी बर्फी देवी वीरवार सायं करीब पांच बजे पशुओं को चारा लाने के लिए खेतों में गई थी। इस दौरान जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के चिलाने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा शोर मचाने पर जंगली सुअर जंगल की तरफ भाग गया। लोगों ने घायल महिला को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया। महिला पर जंगली सुअर द्वारा हमला करने से महिलाएं खेतों में जाने से कतरा रही हैं। इससे पहले भी जंगली सुअर ने हमला कर एक महिला व पुरुष को घायल कर दिया है। लोगों का कहना है जंगली सुअर फसल को बर्बाद करने के साथ हमले भी कर रहे हैं। इससे लोग खेतों में काम करने से कतरा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से जंगली सुअरों से छुटकारा दिलाने व घायल महिला को राहत राशि देने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.