प्रदीप को सौंपी नगर अध्यक्ष की कमान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद घुमारवीं नगर इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद घुमारवीं नगर इकाई का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी कि घोषणा निर्वाचन अधिकारी राम शर्मा ने की।
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद घुमारवीं नगर इकाई का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी कि घोषणा निर्वाचन अधिकारी राम शर्मा ने की। बैठक में प्रदीप ठाकुर को नगर अध्यक्ष और विरोचन को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी रजनीश को दी गई। नगर सहमंत्री की जिम्मेदारी अभिनव और साहिल को दी गई। नगर मीडिया प्रमुख राजेश और अंकित कौंडल को बनाया गया। नगर व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी तरुण और सहप्रमुख लवली शर्मा को दी गई। नवनियुक्त नगर मंत्री विरोचन ने कहा विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और आज के समय में विद्यार्थी परिषद शिक्षा जगत के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहा है।