Move to Jagran APP

पंचायत मैहरी काथला : महिला के लिए आरक्षित सीट से गतिविधियां तेज

जागरण संवाददाता बिलासपुर जिला बिलासपुर में सदर विस हलका मंडी व हमीरपुर जिलों की सीमा

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 04:39 PM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 05:07 PM (IST)
पंचायत मैहरी काथला : महिला के लिए आरक्षित सीट से गतिविधियां तेज
पंचायत मैहरी काथला : महिला के लिए आरक्षित सीट से गतिविधियां तेज

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : जिला बिलासपुर में सदर विस हलका मंडी व हमीरपुर जिलों की सीमा के साथ सटी आखिरी कोने की पंचायत मैहरी काथला में इस बार भी कोई महिला ही प्रधान के पद का नेतृत्व करेगी। इसके लिए प्रारंभिक चरण में तीन महिलाओं के नाम अगले चुनाव के लिए उभरकर सामने आए हैं। इनमें से एक निवर्तमान प्रधान कांता शर्मा भी हैं। तीनों महिलाओं ने पंचायत के अलग अलग गांवों में लोगों से व्यक्तिगत संपर्क अभियान भी छेड़ दिया है।

loksabha election banner

मैहरी काथला पंचायत को आज भी वर्षो तक प्रधान न्यूं गांव के रहने वाले स्व जीवानंद शर्मा के नाम से जाना जाता है। पंचायत का नेतृत्व इसके बाद अरसे तक ईश्वर दास शर्मा करते रहे। उनके बाद हुए परिवर्तन में सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे भाजपा नेता कुलदीप ठाकुर ने पंचायत की कमान संभाली। पिछले चुनाव में इस पंचायत में प्रधान पद अनारक्षित था। इस दौरान न्यूं गांव की महिला नेत्री कांता शर्मा जीत गईं। उन्होंने मुकाबले में खड़े हुए पुरुषों को शिकस्त दी थी। कांता शर्मा कांग्रेस पार्टी की नेत्री भी हैं।

इस पंचायत में आरक्षण को लेकर इस बार कई दिन से इलाके के नेताओं की नजरें टिकी थीं। कुछ दिन पहले आरक्षण तय हुआ तो यहां से प्रधान पद की सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। अब यहां से पुरुष नेता चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। लेकिन अब यहां पर पंचायत की दो अन्य महिलाओं की सक्रियता बढ़ गई है। इनमें पंचायत का नेतृत्व करती रही भाजपा नेत्री उर्मिला कौशल हैं तथा दूसरी काथला गांव की रहने वाली भाजपा समर्थित नेता नीरू शर्मा हैं। हालांकि अभी तक कुछ और महिलाओं के भी इस चुनावी रण में कूदने की उम्मीद है लेकिन फिलहाल यही महिलाएं अपना संपर्क अभियान तेज किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.