अपनी ही बंदूक की गोली से घायल हुआ शिकारी, हालत नाजुक
जंगल में शिकार के लिए गया शिकारी अपनी ही गोली का शिकार हो गया, अब उसकी हालत नाजुक बनी हुई है जिसे इलाज के लिए पीजीआइ चंडीगढ़ भेज दिया गया है।
बिलासपुर, जेएनएन। सोलन जिले के नालागढ़ केसमीप जंगल में कथित तौर पर शिकार करने के लिए गया एक व्यक्ति अपने ही बंदूक की गोली से घायल हो गया। वीरवार देर रात हुई इस वारदात की सूचना इलाके के पंचायत प्रतिनिधियों ने शुक्रवार सुबह जोगो पुलिस चौकी को दी।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है, घायल को इलाज के लिए पीजीआइ चंडीगढ़ भेज दिया गया वहां उसकी हालत नाजुक बनी है उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में घडिय़ाच कनाली गांव के रहने वाले वासुदेव पुत्र विद्यासागर मिस्त्री का काम करता है उसकी अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक भी है वासुदेव वीरवार रात को अपने घर केपास के जंगल में शिकार के लिए गया हुआ था अचानक अंधेरे में उससे गोली चल गई जिससे यह गोली उसकी टांग पर लग गयी।
जंगल से चीखने चिल्लाने की आवाजें आने पर परिवार के लोग व ग्रामीण जंगल में पहुंचे और उसे घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसका इलाज पीजीआइ चंडीगढ़ में चल रहा है मौके पर गई पुलिस टीम ने प्रारंभिक जांच करने पर मिले तथ्यों के आधार पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है आगे का अन्वेषण जारी है।